पंजीकरण (registration) केवल स्नातक (undergraduate) कक्षाओं के लिए ही खुला है| महाविद्यालय (college) से वेरीफाई (verify) होने के उपरांत ही छात्र/छात्रा अपने लॉगिन से पंजीकरण शुल्क (registration fee) जमा कर पाएंगे| पंजीकरण शुल्क जमा करने के 48 घंटे बाद ही पंजीकरण स्लिप (registration slip) डाउनलोड हो पाएगी|
शुल्क : ₹500/-
Website : purneauniversity.org
निम्नलिखित बिंदुओं पर अनिवार्य रूपेण ध्यान दिया जाए
- इंटर विज्ञान या कला के छात्र जो वाणिज्य प्रतिष्ठा रखना चाहते हैं उनको इंटर विज्ञान या कला में 50% अंक अनिवार्य है।
- कला के विद्यार्थी जिस विषय में प्रतिष्ठा रखना चाहते हैं उस विषय में इंटर में 45% अंक अनिवार्य है।
- इंटर वाणिज्य या विज्ञान के छात्र जो कला में प्रतिष्ठा रखना चाहते हैं उनके लिए इंटर में 45% अंक अनिवार्य है।
- भाषा में प्रतिष्ठा रखने वाले छात्र अनुषांगिक (सब्सिडियरी) के रूप में अन्य भाषा नहीं रख सकते हैं।
- इंटर विज्ञान वाले छात्र स्नातक कला में प्रायोगिक विषयों (Geography, Geogoly, Statistics, etc.....) का चयन नहीं कर सकते हैं।
- स्नातक कला में प्रतिष्ठा के लिए इंटर कला में उस विषय का होना अनिवार्य है।
- अनुषांगिक (सब्सिडयरी) विषय के रूप में भी दो भाषाएं नहीं ली जा सकती है ।
- पंजीयन के लिए प्रत्येक छात्र/छात्राओं का प्रव्रजन (Migration) प्रमाणपत्र की मूल प्रति होना अनिवार्य है।
- किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर जवाबदेही छात्र/छात्राओं की होगी।
- सभी महाविद्यालयों को आईटी सेल के द्वारा लिंक दिया जाएगा, जिसमें संबंधित महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं का विषय विवरण रहेगा| महाविद्यालय कार्यालय का दायित्व है कि पंजीयन कराने वाले छात्र/छात्राओं के सभी अनिवार्य कागजात (माइग्रेशन सहित) मिलान करके सही पाए जाने पर ओ.के. करेंगे| ऐसा करने पर छात्र/छात्राओं का पंजीयन शुल्क जमा हो पायेगा| शुल्क जमा होने के उपरांत छात्र/छात्राएं अपना-अपना पंजीयन प्रपत्र तत्काल ही (ऑनलाइन ही) प्राप्त कर लेंगे।
- पंजीयन के उपरांत पंजीकृत छात्र/छात्राओं के प्रव्रजन प्रमाण पत्र पंजीयन प्रपत्र की छाया प्रति के साथ पंजीयन शाखा में जमा करना अनिवार्य है।
पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पार्ट 1 (सत्र 2020-21) के BA, BSc, BCom, BCA, BBA, CND के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है
Social Media | |
Telegram | Join |
Join | |
Youtube | |
Faceboook | Like |
Follow |
Comment