Purnea University: जिनका ऑन स्पॉट एडमिशन हुआ था अब वैसे छात्र -छात्रा भी पार्ट 1 में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करने का ऑप्शन वेबसाइट पर दे दिया गया है डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करें फिर आपको वेबसाइट पर "Download Registration Slip" दिखेगा, "Download Registration Slip" पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करें, और रजिस्ट्रेशन फी पेमेंट के साथ कॉलेज में जमा करें।
कॉलेज में रजिस्ट्रेशन स्लिप जमा करने की तिथि कॉलेज अपने सुविधानुसार जारी की है कुछ कॉलेज का नोटिस नीचे कॉलेज नाम के सामने क्लिक करके देख सकते हैं।
Website : purneauniversity.org
कॉलेज का नाम | नोटिस |
---|---|
नेहरू कॉलेज बहादुरगंज | Download |
डिग्री कॉलेज धमदाहा | Download |
फारबिसगंज कॉलेज | Download |
निम्नलिखित बिंदुओं पर अनिवार्य रूपेण ध्यान दिया जाए
- इंटर विज्ञान या कला के छात्र जो वाणिज्य प्रतिष्ठा रखना चाहते हैं उनको इंटर विज्ञान या कला में 50% अंक अनिवार्य है।
- कला के विद्यार्थी जिस विषय में प्रतिष्ठा रखना चाहते हैं उस विषय में इंटर में 45% अंक अनिवार्य है।
- इंटर वाणिज्य या विज्ञान के छात्र जो कला में प्रतिष्ठा रखना चाहते हैं उनके लिए इंटर में 45% अंक अनिवार्य है।
- भाषा में प्रतिष्ठा रखने वाले छात्र अनुषांगिक (सब्सिडियरी) के रूप में अन्य भाषा नहीं रख सकते हैं।
- इंटर विज्ञान वाले छात्र स्नातक कला में प्रायोगिक विषयों (Geography, Geogoly, Statistics, etc.....) का चयन नहीं कर सकते हैं।
- स्नातक कला में प्रतिष्ठा के लिए इंटर कला में उस विषय का होना अनिवार्य है।
- अनुषांगिक (सब्सिडयरी) विषय के रूप में भी दो भाषाएं नहीं ली जा सकती है ।
- पंजीयन के लिए प्रत्येक छात्र/छात्राओं का प्रव्रजन (Migration) प्रमाणपत्र की मूल प्रति होना अनिवार्य है।
- किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर जवाबदेही छात्र/छात्राओं की होगी।
- सभी महाविद्यालयों को आईटी सेल के द्वारा लिंक दिया जाएगा, जिसमें संबंधित महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं का विषय विवरण रहेगा| महाविद्यालय कार्यालय का दायित्व है कि पंजीयन कराने वाले छात्र/छात्राओं के सभी अनिवार्य कागजात (माइग्रेशन सहित) मिलान करके सही पाए जाने पर ओ.के. करेंगे| ऐसा करने पर छात्र/छात्राओं का पंजीयन शुल्क जमा हो पायेगा| शुल्क जमा होने के उपरांत छात्र/छात्राएं अपना-अपना पंजीयन प्रपत्र तत्काल ही (ऑनलाइन ही) प्राप्त कर लेंगे।
- पंजीयन के उपरांत पंजीकृत छात्र/छात्राओं के प्रव्रजन प्रमाण पत्र पंजीयन प्रपत्र की छाया प्रति के साथ पंजीयन शाखा में जमा करना अनिवार्य है।
पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पार्ट 1 (सत्र 2020-21) के BA, BSc, BCom, BCA, BBA, CND के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है
Social Media | |
Telegram | Join |
Join | |
Youtube | |
Faceboook | Like |
Follow |
Comment