Purnea University
Part 1 Merit List Related
पूर्णिया: बीते दिनों जो पूर्णिया विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय का मेरिट लिस्ट जारी किया गया था वह मेरिट लिस्ट का उच्च स्तरीय जांच पड़ताल होनी चाहिए। छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय का यूजी सत्र 2021 -22 का विज्ञान संकाय का मेरिट लिस्ट जारी किया गया था लेकिन जो मेरिट लिस्ट जारी किया गया वह मेरिट लिस्ट जांच के घेरे में है पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन को उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनवाकर मेरिट लिस्ट का जांच पड़ताल करवानी चाहिए। कुमार ने कहा कि जो मेरिट लिस्ट जारी कर कि गया है संदेह के दायरे में है । सौरभ कुमार ने कहा कि बीते सत्र का भी यूजी का मेरिट लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई थी जिसका सुधार पूर्णिया विश्वविद्यालय ने कर दी थी लेकिन खास बात यह है कि बार-बार यूजी का मेरिट लिस्ट आखिर क्यों यूजी का मेरिट लिस्ट यूएमआईएस के द्वारा गलत बनाया जाता है।
सौरव कुमार ने कहा कि विज्ञान संकाय का मेरिट लिस्ट का उच्च स्तरीय जांच करवाने को लेकर के पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू से बातचीत किया है डीएसडब्ल्यू से मांग किया है कि शीघ्र ही यूजी सत्र 2021 22 का विज्ञान संकाय का मेरिट लिस्ट को जांच पड़ताल किया जाए। पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करता हूं कि शीघ्र ही मेरिट लिस्ट और कट आफ लिस्ट सार्वजनिक करवाया जाय और उच्च स्तरीय जांच पड़ताल करवाया जाय।
Social Media | |
Telegram | Join |
Join | |
Youtube | |
Faceboook | Like |
Follow |
Comment