एतद् द्वारा स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा (CTT), 2024 (द्वितीय) में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला शिक्षा पदाधिकारी, बिहार एवं अन्य सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा (CTT), 2024 (द्वितीय) दिनांक 23.08.2024 से 26.08.2024 तक CBT के माध्यम से आयोजित की जानी है। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जिन शिक्षक आवेदकों का आवेदन पत्र ऑनलाईन माध्यम से उनके जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के माध्यम से समिति को प्राप्त हुआ है, वैसे शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाईट पर दिनांक 16.08.2024 के अपराह्न में अपलोड कर दिया जायेगा।