DRPSPM DElEd 1st year Assignment 2026 असाइनमेंट क्वेश्चन

DRPSPM DElEd 1st year Assignment 2026
DElEd Assignment शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण भाग है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु शिक्षकों में शिक्षण कौशल, बाल विकास की समझ, कक्षा प्रबंधन, मूल्यांकन तथा समावेशी शिक्षा से संबंधित आवश्यक दक्षताओं का विकास करना है। DElEd प्रथम वर्ष का असाइनमेंट विद्यार्थियों को शैक्षिक सिद्धांतों एवं व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने का कार्य करता है। इसके माध्यम से प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षा की विभिन्न अवधारणाओं का अध्ययन, विश्लेषण तथा उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग को समझते हैं। यह असाइनमेंट विद्यार्थियों में चिंतनशील दृष्टिकोण, रचनात्मकता तथा समस्या समाधान क्षमता के विकास में भी सहायक होता है। अतः DElEd प्रथम वर्ष का असाइनमेंट शिक्षक प्रशिक्षण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य अंग है।
Photo of author
Pranav
🕤 Publish:   🔄 Update:

DRPSPM DElEd 1st year Assignment 2026

Session 2025-27 - Shorts Details Notification

DRPSPM DElEd 1st year Assignment 2026 (Session 2025-27)

DRPSPM DElEd 1st Year Assignment 2026 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण भाग है। इस असाइनमेंट का उद्देश्य प्रशिक्षु शिक्षकों में शिक्षण कौशल, बाल-केंद्रित शिक्षा की समझ तथा शैक्षिक अवधारणाओं के व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना है। असाइनमेंट के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न विषयों का अध्ययन, विश्लेषण एवं प्रस्तुतीकरण करते हैं, जिससे उनके व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होती है।

F 1

  1. समाजीकरण में परिवार एवं समुदाय की क्या भूमिका है? स्पष्ट करें।
  2. गांधी जी की शिक्षण विधि की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
    • Key Points: गांधी जी के दर्शन तत्व मीमांसा, ज्ञान मीमांसा, मूल्य मीमांसा भी लिखना है और साथ ही, गांधी जी के अनुसार शिक्षक कैसा होना चाहिए, विद्यार्थी कैसा हो, विद्यालय कैसा होना चाहिए, पाठयक्रम कैसा होना चाहिए।
  3. पाठ्यचर्या एवं पाठ्यक्रम से आप क्या समझते हैं? पाठ्यचर्या एवं पाठ्यक्रम में अंतर स्पष्ट करें। 
  4. शिक्षा की सामान्य अवधारणा क्या है? विद्यालयी शिक्षा की प्रकृति को स्पष्ट करें।

F 2

  1. अभिवृद्धि एवं विकास से आप क्या समझते हैं? अभिवृद्धि एवं विकास में अंतर स्पष्ट करें।
  2. बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेल की महत्ता को स्पष्ट करें।
  3. एरिक एरिक्सन द्वारा प्रतिपादित मनोसामाजिक के विकास के सिद्धांत के विभिन्न चरणों का वर्णन करें।
  4. शारीरिक विकास से आप क्या समझते हैं? शारीरिक विकास को प्रभावित करने वाले मुख्य कारकों का संक्षेप में वर्णन करें।

F 3

  1. प्राथमिक शिक्षा क्या है? प्राथमिक शिक्षा के उद्देश्यों का वर्णन करते हुए इसके विस्तार का अर्थ बताएं।
  2. ECCE से क्या समझते हैं व्याख्या करें। इसके प्रमुख उद्देश्यों को स्पष्ट करें।
  3. बिहार में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा की चुनौतियों को दूर करने के लिए आप किन-किन नवाचारों का उपयोग करेंगे।
  4. आकलन से क्या समझते हैं? आकलन के उद्देश्यों का विवरण देते हुए आकलन के प्रकार को बताएं।

F 4

  1. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के कार्यों का उल्लेख करें।
  2. विद्यालय संस्कृति के संगठनात्मक पहलू, अवधारणा तथा संरचना को स्पष्ट करें।
  3. सीखने का सृजनात्मक उपागम का वर्णन करें।

F 5

  1. भाषा को वाचिक प्रतीकों की व्यवस्था के रूप में स्पष्ट करते हुए इसके महत्त्व पर प्रकाश डालें।
  2. भारत के बहुभाषिक परिदृश्य का विश्लेषण करते हुए इसके शैक्षिक महत्त्व को स्पष्ट करें।

F 6

  1. समावेशी शिक्षा का अर्थ एवं अवधारणा की आवश्यकता विद्यालय स्तर पर क्या प्रभाव डालती है।
  2. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की चुनौतियों की चर्चा विस्तृत रूप से कीजिए।
  3. बिहार में लड़कियों की सामाजिक स्थिति उनकी शिक्षा अनिवार्यता का क्या उद्देश्य है।

F 7

  1. बच्चे गिनती कैसे सीखते हैं? संक्षेप में वर्णन करें।
  2. गणित सीखना केवल गणना करना नहीं है। इस कथन के संबंध में अपनी राय व्यक्त कीजिए।

F 8

  1. पाठ्यचर्या और पाठ्यक्रम से आप क्या समझते हैं? दोनों में क्या अंतर है स्पष्ट करें।
  2. पठन कौशल से आप क्या समझते हैं? पढ़ने के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करें।

F 9

  1. Describe the role of English as an associate official language in India with reference to administration and education.
  2. Discuss in detail "Listening and speaking are the foundation of language learning".

F 10

  1. NCF 2005 एवं BCF 2008 के अनुसार पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में अपने मंतव्य को स्पष्ट करें।
  2. पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में हमारा और बच्चों के परिवेश की विविधता की समझ को स्पष्ट करें।

F 11

  1. कला शिक्षा की अवधारणा एवं महत्त्व के बारे में लिखें।
  2. संगीत का अर्थ बताएं, भारतीय संगीत कितने प्रकार के हैं। वर्णन करें।
  3. कला समेकित शिक्षा से क्या समझते हैं।

F 12

  1. शिक्षा में सूचना एवं संचार तकनीकी की अवधारणा को स्पष्ट करें। 
  2. सूचना एवं संचार तकनीकी (ICT) के विभिन्न उपकरणों पर प्रकाश डालें।
  3. शिक्षण अधिगम में रेडियो और टेलीविजन का उपयोग? उदाहरण सहित व्याख्या करें।
  4. रेडियो पर प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित कौन-कौन से कार्यक्रम आप सुनते हैं? आपके द्वारा सुने जाने वाले कार्यक्रमों का नाम, प्रसारण तिथि, समय की सूची बनाएं।

Note 👇

सभी पेपर में Question का arrangement Unit के अनुसार करना है। जैसे कि किसी पेपर में 4 Question मिलता है तो सबसे पहले Unit 1 का Question रहेगा उसके बाद Unit 2 का फिर उसके बाद अगला यूनिट का Question रहेगा।

Papar Code and Paper Name

Subject Code Subject Name
F 1 समाज, शिक्षा और पाठ्यचर्या की समझ
F 2 बचपन और बाल विकास
F 3 प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा
F 4 विद्यालय संस्कृति, परिवर्तन और शिक्षक विकास
F 5 भाषा की समझ तथा आरम्भिक भाषा विकास
F 6 शिक्षा में जेंडर और समावेशी परिप्रेक्ष्य
F 7 गणित का शिक्षणशास्त्र - 1 (प्राथमिक स्तर)
F 8 हिन्दी का शिक्षाशास्त्र - 1 (प्राथमिक स्तर)
F 9 Proficency in English
F 10 पर्यावरण अध्ययन का शिक्षणशास्त्र
F 11 कला समेकित शिक्षा
F 12 शिक्षा में सूचना एवं संचार तकनीकी (ICT)

Links

Front Page Click Here
Index Page Click Here
Share as Short link

Related News

Active News

💬
Support

©Copyright 2021 Bihar Study News - All right reserved.