UGC Admission Update 2024

Photo of author
🕤 Publish:   🔄 Update:

UGC Admission Update 2024

Shorts Details Notification

अब साल में दो बार एडमिशन दे सकेंगे विश्वविद्यालय व कॉलेज: यूजीसी ने दी इजाजत

देश के विश्वविद्यालय और कॉलेज के रेगुलर कोर्सेज में छात्र-छात्राओं को साल में दो बार एडमिशन लेने का मौका मिलेगा यूजीसी ने विश्वविद्यालय और कॉलेज को साल में दो बार एडमिशन लेने की अनुमति दे दी है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एवं जगदीश कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी उसे शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक वर्ष 2024 25 से ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

यह निर्णय 5 मई को आयोजित UGC की बैठक के दौरान लिया गया था।

वर्तमान में विश्वविद्यालय और कॉलेज हर साल जुलाई अगस्त में रेगुलर कोर्सेज में छात्रों को एडमिशन देते हैं और भारत में सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में जुलाई अगस्त से सेशन शुरू होता है और मैं जून में समाप्त होता है।

उन्होंने बताया कि दुनिया भर के विश्वविद्यालय पहले से ही द्विवार्षिक (छह छह माह में) एडमिशन सिस्टम का पालन कर रहे हैं। यदि भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान द्विवार्षिक एडमिशन प्रक्रिया को अपनाते हैं तो हमारे उच्च शिक्षा संस्थान एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और छात्र आदान-प्रदान को बढ़ा सकते हैं, इससे हमारे वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार होगा और हम वैश्विक शैक्षिक मानकों के अनुरूप होंगे।

Share as Short link

Related News

Active News

हमसे जुड़ें ❤️

Latest Education News, Result, Admit Card और Vacancy Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp या Telegram Channel से जुड़ें।

💬

©Copyright 2021 Bihar Study News - All right reserved.